गौरीकुंड आपदा में रेस्क्यू टीम को मिले दो और व्यक्तियों के शव

Haridwar News
Spread the love

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का नवें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है, शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।