विडियो :-सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 जनवरी। कांग्रेस सेवादल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने भूपतवाला स्थित रानीगली की सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रैस को जारी बयान में कहा कि कुछ दिनों पहले ही भाजपा जनप्रतिनिधियों ने रानीगली सड़क निर्माण कार्य का उदघाट्न किया था। उदघाट्न के बाद सड़क खोदकर छोड़ दी गयी है। सड़क के बीच सीवर के चेंम्बर के ढक्कन भी खुले पड़े हैं। जिनमें आने वाले जाने राहगीर, वाहन चालक व जानवर गिरकर घायल हो रहे हैं।

नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का उदघाट्न करने के बाद वह इसे भूल गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होंगे।