आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 8 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की श्री लाला लाजपत राय जोन इकाई की ओर से जन सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। निर्मल संतपुरा आश्रम में आयोजित कैंप का उद्घाटन महंत जगजीत सिंह शास्त्री और समाजसेवी विमल कुमार ने किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि महासभा द्वारा सामाजिक कार्यो में लगातार योगदान कर रही है।

इस प्रकार के शिविर से लोगो को बहुत सुविधा रहती है। विमल कुमार ने कहा कि श्री लाला लाजपत राय जोन के प्रयास से कनखल क्षेत्र के लोगो को आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। महासभा द्वारा समस्त पांच जोन वीर हकीकत राय जोन, शहीद भगत सिंह जोन, गुरु गोबिंद सिंह जोन, शहीद ऊधम सिंह जोन और श्री लाला लाजपत राय जोन में शिविर आयोजित किए गए। श्री लाला लाजपत राय जोन अध्यक्ष हिमांशु चोपड़ा ने कहा कि जोन के समस्त सदस्यों के संयोग से शिविर आयोजित किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार से जनहित के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, किशोर अरोड़ा, दिनेश कालरा, जतिन हांडा, सुमित भाटिया, देवेंद्र खत्री, रानी सहगल, भोला सहगल, मनीष टुटेजा, केशव तनेजा, कौशल भसीन, मनीष कपूर, गौरव, रमनदीप, लव शर्मा, शीलू सिंह, जसबीर, महेंद्र ढींगरा, राजकुमार शर्मा, सतीश कोहली आदि उपस्थित रहे।