रोगों से बचाव में कारगर है आयुर्वेद-वैद्य संतराम

Medical
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 14 जनवरी। सुमन नगर बहादराबाद स्थित श्री धनवन्तरी निरोध धाम आश्रम ट्रस्ट देव भारती औषधीय केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर वैद्य संतराम महाराज द्वार निर्मित आरोग्य अमृत काढ़ा का वितरण किया गया। वैद्य संतराम महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाट्न उद्योगपति प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर वैद्य संतराम महाराज ने कहा कि स्वस्थ्य रहने व निरोगी काया के लिए परंपरागत भारतीय दिनचर्या को अपनाएं।

पाश्चायत्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय संस्कृति व खानपान को अपनाएं। भारतीय योग व आयुर्वेद स्वस्थ व सदैव निरोगी रहने का सबसे बेहतर उपाय है। योग से जहां शरीर को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलती है। वहीं आयुर्वेद को अपनाकर रोगों से बचाव किया जा सकता है। आयुर्वेद में सभी रोगों को समूल नष्ट करने की क्षमता है। आरोग्य अमृत काढ़ा शरीर को रोगों से बचाने मे ंपूरी तरह उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूत होती है।

जिससे बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से ही महान राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय चैहान, उप सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष बादल, संगठन मंत्री मिंटू सिंह, डा.राकेश मिश्रा, ब्रजमोहन वालिया, बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *