रोहित कुमार बनाए गए नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के सचिव

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 11 अगस्त। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने रोहित कुमार को नगर कांग्रेस में सचिव के पद पर मनोनीत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व कार्यकर्ताओं ने रोहित कुमार का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही युवाओं का हित सुरक्षित है। पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर युवा वर्ग बड़ी संख्या में पार्टी में सम्मिलित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गो का विकास कर सकती है। जातपात व धर्म के भेदभाव को दूर करने के प्रयास पार्टी के कार्यकर्ता लगातार करते चले आ रहे हैं।

भाजपा लोगों को बरगलाकर जातपात व धर्म के भेदभाव को बढ़ाने का काम कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता सभी वर्गो को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि रोहित कुमार को कांग्रेस में सचिव पद पर नामित किए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। युवा वर्ग संगठित होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेगा। यशवंत सैनी ने कहा कि निर्माण कार्यो में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में कोई तेजी नहीं ला रहे हैं।

युवा प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान व विशाल राठौर ने रोहित कुमार को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से युवा वर्ग हताशा निराशा का सामना कर रहा है। बड़ी संख्या में युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। नवनियुक्त सचिव रोहित कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ही विकास के नए आयाम रच सकती है। स्वागत करने वालों में सुनील कुमार, अमित चंचल, नितिन तेश्वर, सुनील कश्यप आदि शामिल रहे। 

————————————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *