कमल खडका
हरिद्वार, 21 जुलाई। रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल की ओर से चिल्ड्रन फाउंडेशन स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण किया गया। जिसमें क्लब के अध्यक्ष अनिल दीवान, सचिव सुमित लूथरा, प्रिन्सिपल ज्योती शर्मा, मानबेन्दू पाठक, रमेश श्रीवास्तव, विनय कुमार, जितेंद्र नाथ, योगेंद्र सिंह, अजित तोमर, मनोज गोयल, नामित शर्मा, विनीश मेहता आदि ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनिल दीवान, सचिव सुमित लूथरा ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है।
धर्मनगरी को हराभरा बनाने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जाने चाहिए। अनिल दीवान ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए पौधों का होना जरूरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधे रोपें। स्कूल कालेजों के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाए जाने चाहिए।
अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब लगातार सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है। 22 जुलाई को भी वृहद स्तर से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। रोटरी क्लब के संयोजन से चिकित्सा शिविर, रक्तदान, जरूरतमंदों को भोजन के अलावा कोरोना काल में समाजसेवा भी की जा रही है।