विडियो:-डा.राजेंद्र पाराशर प्रदेश उपाध्यक्ष, महंत शुभम गिरी प्रदेश सचिव, साजिद अंसारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष व लवदत्ता बने सपा महानगर अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
हरिद्वार, 7 मई। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि, हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी व महानगर अध्यक्ष लव दत्ता का ललतारौ पुल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और सपा की नीतियों से प्रभावित होकर 2024 के चुनाव में विकल्प रूप में देख रही है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उस पर खरा उतरते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगे। प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि व सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लडेगी और देश व प्रदेश की जनता को राहत देने का काम करेगी। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लव दत्ता ने प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते हुए न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। स्वागत करने वालों में कपिल शर्मा जोनसारी, जाफरी प्रधान, अभिलेख शर्मा, अजय अग्रवाल, मांगेराम शर्मा प्रधान, राहुल गिरि, पंकज वर्मा, सोमपाल, ठाकुर सुभाष सिंह, रिंकू शर्मा, मनीष पंत, सूरज शर्मा, सोमनाथ, मंगल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *