पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर में शुरू कराया आंतरिक सड़कों का निर्माण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अक्टूबर। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर वार्ड 10 में स्थानीय निवासियों के साथ पूजा अर्चना व नारियल तोड़कर आंतरिक सड़को का निर्माण कार्य शुरू कराया। पहली बार सड़क निर्माण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो का समान रूप से विकास करना व लोगों को सुविधाएं प्रदान करना उनका लक्ष्य है।

उनका प्रयास है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता ना रहे। लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यो को तेजी से पूरा किया जा रहा है। पहली बार बन रही इन सड़कों का निर्माण पूरा होने पर स्थानीय निवासियों को भारी राहत मिलेगी और आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अनेक निर्माण कार्य गतिमान है। आने वाले समय में कई नए विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

इस अवसर पर सभासद राधेश्याम कुशवाह व अंकुर यादव, अनिल राणा, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिता चमोली, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मनु रावत, रंजीता झां, वेदान्त चैहान, सोनू सैनी, विशाल सिंह, प्रेम, सागर चैधरी, महिपाल, अशोक चैहान, निर्मल, दिनेश बवाड़ी, राज कुमार, लालेन्द्र सतनाम, सत्तू, श्रीवास्तव, आदित्य, रमेश, मोहन, दिलीप, गजेंद्र सिंह कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *