विडियो :-संत निरंकारी मिशन ने जल संरक्षण के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट अमृत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 फरवरी। आजादी की 75वी वर्षगांठ पर मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया। हरकी पैड़ी, लकसर ओर गुरूकुल नारसन में शुरू किए गए प्रोजेक्ट अमृत के तहत संत निरंकारी मिशन और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों द्वारा हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों व मैदानों में स्वच्छता अभियान चलाते सफाई की गयी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिये जागरूक भी किया गया।

हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं रेल मंत्रालय के सदस्य मनोज गौतम भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 730 शहरों में ग्यारह सौ स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। दिल्ली में परियोजना का शुभारम्भ करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा ने मानव को अमृत रूपी जल दिया है। सभी का कर्त्वय है कि उसकी उसी तरह संभाल करे। स्वच्छ जल के साथ मन का स्वच्छ होना भी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ मन के साथ ही परोपकार का कार्य किया जा सकता है।


जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि मिशन ने जल संकट से बचाव हेतु ‘जल संरक्षण’ एवं ‘जल निकायो’ की स्वच्छता की कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित स्वरूप दिया है। निश्चित रूप से समाज को इसका लाभ मिलेगा। संत निरंकारी मिशन समय समय पर ऐसी ही अनेक परियोजनाओं में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहा हैै जिनमें विशेषतः पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘वननेस वन परियोजना’ और उसके उपरांत जल संरक्षण हेतु ‘अमृत प्रोजेक्ट’ प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *