मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

Uttarakhand
Spread the love

राकेश वालिया


सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखण्ड-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 26 फरवरी। रविवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाॅल ओढ़ाकर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत किया और अखाड़े में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर उत्तराखण्ड की सुखा समृद्धि व विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को पांच लाख रूपए का चेक भी सौंपा।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। पेपर लीक कर बेरोजगारों युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त नकनरोधी कानून लाकर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। नकलरोधी कानून लागू होने से मेहनत से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा और भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ा दण्ड मिलेगा।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जोशीमठ आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका है। संतों के सानिध्य में उत्तराखण्ड विश्व पटल पर अपनी अलग छवि प्रस्तुत कर रहा है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत अरविन्द भारती, महंत अखिलेश भारती, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानन्द ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेल्लुराम सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *