विडियो:- संत समाज होली के गीतों पर जमकर झूमा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

देश की एकता अखंडता का पर्व है होली:- श्री महंत रवींद्र पुरी

निरंजनी अखाड़े में उल्लास उमंग उत्साह के साथ अबीर गुलाल के साथ संत समाज ने जमकर होली खेली। होली पर्व की उमंग में खूब जमकर होली के गीतों पर संत समाज झूमा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिर, निरंजनी अखाड़े के सचिव राम रतन गिरी महाराज ने रंगों में सराबोर होकर होली के भक्ति गीतों पर जमकर झूमे।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने राज्य वासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए मिलजुल कर पर्वों को मनाना चाहिए।

होली पर्व हिंदू संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। मन की कटुता को भुलाकर होली के पर्व को उल्लास उमंग के साथ मनाना चाहिए। मां मनसा देवी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव स्वामी राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि होली पर उमंग एवं आपसी सौहार्द भाईचारे का संदेश देता है।

देश में प्रसंता उन्नति एवं खुशहाली का वातावरण बना रहे।मतभेद भुलाकर एक दूसरे के साथ होली खेले। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में होली के गीतों पर घंटों होली खेली। राधा कृष्ण के गीतों में सराबोर होकर एक दूसरे पर रंग लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *