संतों की हत्या समाज और देश को झकझोर देने वाली घटना-अम्बरीष कुमार

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 22 अप्रैल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने महाराष्ट के पालघर में भीड़ द्वारा जूना अखाड़े के दो संतों व उनके कार चालक की निर्मम हत्या पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह समाज और देश को झकझोर देने वाली निंदनीय घटना है। ऐसी घटनाओं की कठोरतम शब्दों में निंदा और भत्र्सना की जानी चाहिए। स्थानीय प्रशासन द्वारा हिसक भीड़ द्वारा सामूहिक हत्याकाण्ड के पीछे बच्चा चोर होने के संदेह का जो कारण बताया जा रहा है। वह समाज अधोःपतन की कहानी कह रहा है।

पूज्नीय संतों को बच्चा चोर के संदेह में मार डालना देश में कानून के शासन पर प्रश्नचिन्ह है। भीड़ द्वारा हत्या किए जाने की यह प्रवृत्ति हाल के कुछ वर्षो में बढ़ी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के विरूद्ध कोई कानून आज तक नहीं बनाया गया। शायद ये घटना सरकार को जगा दे। उन्होंने उम्मीद जतायी की महाराष्ट्र सरकार निर्मम तरीके से संतों की हत्या करने वाले दोषियों के प्रति कठोरता दिखाते हुए सभी को कठोरतम दंड दिलाएगी।