देखे विडियो:-साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों ने जतायी नाराजगी

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

चौबीस घंटे पूर्व व्यापारियों से साझा किए जाएं आदेश-जतिन हाडा

हरिद्वार, 16 अगस्त। नगर व्यापार मंडल कनखल के व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कनखल चैक बाजार में प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष जतिन हांडा व कोषाध्यक्ष सुशांत अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। कभी दुकानें बन्द तो कभी खोलने के आदेश दिए जाते हैं। व्यापारी बार बार बदलने वाले फैसलों से परेशान हैं। यदि प्रशासन को कोई आदेश देना हो तो एक दिन पूर्व समय से आदेश जारी करे। जिससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

जतिन हांडा ने कहा कि व्यापारी अपने रोजगार को लेकर काफी परेशान हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मंदी की मार व्यापारी झेल रहा है। साप्ताहिक बंदी को प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। बंदी के आदेश सही समय पर नहीं किए जाते हैं। जिन कारणों से छोटे मझोले व्यापारी भी परेशान हैं। पुलिस दुकानें बंद कराती है।

कई बार व्यापारियों की नोकझोक पुलिस के साथ भी हो जाती है। जतिन हांडा ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों का रोजगार से वंचित नहीं करना चाहिए। उन्होंन राज्य सरकार से भी मांग की कि व्यापारियों को टैक्स बिजली पानी आदि को भी माफ करना चाहिए। जिससे व्यापारी उबर सके। साप्ताहिक बंदी के आदेश 24 घंटे पूर्व व्यापारियों को बताएं जाएं।

जिससे व्यापारी प्रशासन के आदेशों का भी पालन कर सकें। विजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी प्रशासन के साथ हैं। लेकिन प्रशासन को भी व्यापारियों की परेशानियां समझनी चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार ठाकुर, महेंद्र अरोड़ा, निखिल भारद्वाज, प्रणव वत्स, नितिन मोदी, अंकुर राजपूत, जोगेंद्र अरोड़ा, दिनेश धीमान, हरमीत इन्दोरिया आदि व्यापारी शामिल रहे। 

फोटो नं.6-प्रदर्शन करते व्यापारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *