सरदार रघुवीर सिंह चुने गए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष

Dehradun News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 फरवरी। वरिष्ठ पत्रकार सरदार रघुवीर सिंह उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं नवीन औहान सर्वसम्मति से महासचिव चुने गए हैं। मनोज सोही कार्यकारी अध्यक्ष व सूर्यकांत बेलवाल संगठन महासचिव, के.के. पालीवाल कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र चैरसिया कार्यकारिणी समिति सदस्य चुने गए। अन्य पदों पर जल्द चुनाव कराए जाएंगे। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शंकर आश्रम स्थित एक होटल में संपन्न हुई बैठक में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल ने विगत वर्षो में यूनियन के कार्यकाल में किए गए कार्यो पर विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में यूनियन को नए सिरे से संगठित करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।