कैदी सरताज ने आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए कैदियों को माता के भजन सुनाए,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कैदियों में देश प्रेम व अध्यात्म की और आकर्षित कर रहे है:-जेल अधीक्षक मनोज आर्य

हरिद्वार। 8 अक्टूबर जिला कारागार में दूसरे नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज आर्य व ज्वालापुर व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा किया गया। माता की चौकी का आयोजन करने का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों में देश प्रेम व अध्यात्म की और आकर्षित करना है।

जिला कारागार में हुई माता की चौकी में जेल में बंद कैदी सरताज द्वारा भी कैदियों को माता के भजन सुनाए। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि हरिद्वार के जिला कारागार में लगातार कैदियों को धर्म अध्यात्म से जोडने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।इससे पहले कृष्ण लीला और अब नवरात्रों के पावन अवसर पर दूसरे नवरात्रों के दिन माता की चौकी का आयोजन किया गया है।

मनोज आर्य ने बताया कि जेल में रहने के बावजूद भी कई कैदी नवरात्रों में माता के व्रत रखते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन से कैदियों की मानसिकता बदलती है, और वह देश प्रेम और अध्यात्म की आकर्षित होते हैं। हमारे द्वारा जेल में कैदियों के सुधार के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला जेल में पांचवें नवरात्रि से रामलीला आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें दर्शाया जाएगा,कि किस तरह सत्य की हमेश जीत होती है।

समाजसेवी राजीव तुम्बडिया ने कहा कि जेल अधीक्षक मनोज आर्य कारागार का वातावरण आध्यात्मिक की ओर ले जा रहे हैं।कैदियों की आपराधिक प्रवृत्ति को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम है। धर्म-कर्म में विश्वास जगाना अवश्य ही कैदियों के जीवन में बदलाव लाएगा। जेल अधीक्षक का यह प्रयास अवश्य रंग लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *