सांप निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

बरसात का सीजन शुरू होते ही जंगली जीव जंतुओं का रिहायशी इलाकों में आना शुरू हो जाता है।धर्म नगरी हरिद्वार में आए दिन जंगली जीव जंतु रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर तकरीबन 5 फुट के सांप के आने से हड़कंप मच गया वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।मौके पर पहुंचे वन कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।

वन कर्मी का कहना है कि सांप रेड स्नेक है यह चूहे की तलाश में यहां आया होगा, क्योंकि चूहे इसके मुख्य भोजन है। इस सांप को हमारे द्वारा श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। यह सांप शांत प्रवृत्ति का है। हल्की सी हलचल होने पर यह भागने लगता है।