मेयर, पार्षद और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 16 अप्रैल। मेयर, पार्षद और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना वॉरियर्स नगर निगम के सफाईकर्मियों को फूल माला पहनाकर अभिनन्दन किया। वार्ड 42 स्थित जटवाड़ा पुल के पास ज्वालापुर क्षेत्र में दिन रात कार्य कर रहे सफाईकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कॉरोना महामारी में भी निगम के समस्त सफाईकर्मी दिन रात पूरी मेहनत के साथ अपना कार्य कर रहे। रोजाना क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है फिर भी अपने घर को छोड़कर लोगो की सेवा में लगे हैं। प्रशासन को भी इनकी जो भी मांगे हो उसे मानना चाहिए।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि इस प्रकार से अभिनन्दन करने से कर्मचारियो का हौसला बढ़ता है। सफाई कर्मचारी अपनी जान हथेली में लेकर कार्य कर रहे हैं। सम्मानित होने वालो में सुनील राजोर, संगीता, शकुंतला, आकाश, अशोक, सुरेंद्र, पप्पू, सतपाल, धीरज, प्रदीप, राजेश, विनोद, राजू, त्रिलोक चंद, मिन्दर, जयप्रकाश, अमित, नरेंद्र, गौतम, विपिन, रामनाथ, कर्मवीर, रामकटोरी, उमेश, आनन्द, सुनीता, दुर्गेश, रवि आदि शामिल थे। इस अवसर पर पार्षद अनुज सिंह, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुनील कुमार, देवेश गौतम आदि उपस्थित रहे।