सर्व विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 सितम्बर। सर्व विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अंकित व उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सांकेतिक रूप से धरना दिया।

सर्व विकास पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि अंकित भंडारी की जघन्य हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। अंकिता हत्यांकांड के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मे मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

जिससे अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न हो और महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान सुनील नैनवाल, नीरज धीमान, रविन्द्र चैधरी, गौरव गुर्जर, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, राकेश सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार विजय सैनी आदि शामिल रहे।