सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा किये जा रहे जन आंदलोनो से बौखला गए हैं भाजपा नेता-मनीष कर्णवाल

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 22 अगस्त। मध्य हरिद्वार स्थित सतपाल ब्रह्मचारी के जनसंपर्क कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संतोष चैहान की अध्यक्षता एवम कांग्रेस नेता नीरव साहू के संचालन में आहूत बैठक मे कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व नपा अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के ऊपर लगाए जा रहे भाजपा नेताओं के विकास कार्यो के संदर्भ मे आरोपो को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। बैठक मे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कहा कि यदि शहरी विकास मंत्री और भाजपा नेता राजनीतिक चश्मा उतारकर देखेंगे तब उन्होंन सपताल ब्रह्मचारी द्वारा कराए गए विकास कार्य नजर आएंगे। उन्होंने  कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा किये जा रहे जन आंदलोनो से भाजपा नेता बौखला गए है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा के ब्रह्मचारी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रहते शहर हित मे अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। युवा नेता तरुण व्यास एवम सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा नगर विधायक तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का 18 सालों के कार्यकाल में विकास के नाम पर शहर को कुछ नहीं मिला। युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर गुमराह किया गया। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिडकुल की स्थापना होने के बाद हरिद्वार जनपद व शहर को नया रूप मिला। हजारों बेरोजगार को रोजगार तो मिला ही हरिद्वार के स्थायी निवासियों को भी बहुत बड़ी तादात मे नए रोजगार मिले व जीवन स्तर में सुधार आया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *