स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अगस्त। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने स्वतंत्रता दिवस पर शराब व भांग की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कानून एवं लोक शान्ति बनाये रखने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जनपद में समस्त देशी, विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन, एफएल 6 सम्मिश्र बार अनुज्ञापन, एफएल 7 रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञापन, एफएल 9/9ए, विकृत सुरा के थोक व फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन तथा भांग की सभी दुकानें पूर्णतया बन्द रहेंगी। इस बन्दी का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नहीं होगा।