सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर में किया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 दिसम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह और श्रीमती शीला ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग अलग विषयों पर बनाए गए 90 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए गए। तरुण वर्ग में भौतिक विज्ञान में अदिति चौधरी ने प्रथम, दिव्यांशु नौटियाल ने द्वितीय, रसायन विज्ञान में भुवनेश वर्मा ने प्रथम और जीव विज्ञान में शगुन वर्मा ने प्रथम, यशोदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

किशोर वर्ग में हिमांशु शुक्ला और कीर्ति भटनागर ने प्रथम, रोहन नाथ और महक ने द्वितीय, कृष्णा विश्वाश, देव भारद्वाज और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में ऋत्विक, अंशिका और तेजस पुंडीर ने प्रथम, देवांश, प्रियांशी और अथर्व ने द्वितीय और ईशान, पलक जायसवाल, आर्य ठाकुर, वैभवी और गौरी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निशा, कृष्णा राजपूत, नैना पाल, प्रिया, साक्षी राठौर और सूर्य देव शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अरविंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को समय का सदुपयोग करने और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रानीपुर के प्रधानाचार्य लोकेंद्रदत्त अंथवाल कहा कि विज्ञान समाज की सेवा करने के लिए है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह ने कहा कि छात्र वैज्ञानिक बनकर देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के विपिन सिंह, सुमेंदर नागर, शीला देवी, डा.गीता, राजेश मैठाणी, अनुज, जगपाल, धर्मेन्द्र, विपुल सिंघल, राकेश भट्ट आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।