दूसरे चरण में कांग्रेस ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी हुए यात्रा में शामिल
हरिद्वार, 14 अगस्त। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा जनपद में निकाली जा रही 75 किमी भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा के दूसरे चरण में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोडाहेड़ी से कासमपुर, अलावलपुर, सुभाषगढ़, दिनारपुर, सहदेवपुर तक यात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है।

बीजेपी सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है। घर घर तिरंगा फहराने को लेकर भजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की जनता देशभक्त है और उसे बीजेपी से देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में सभी धर्म समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश का माहौल खराब करने का कार्य कर रहीं हैं। जिसका मुंहतोड़ जवाब देना है।

आज महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा पर बात नहीं होती। जो भी इन पर सरकार से सवाल करता है। उसे ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर शोषण किया जा रहा है। देश को फिर से गुलामी की तरफ धकेल दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री चैधरी किरणपाल बाल्मिकी, गुरदेव सिंह, युफूस प्रधान, यासीन प्रधान, रियासत, अनीस प्रधान, शमीम अहमद, कारी शहजाद, जगदीश प्रधान, लाडी प्रधान, गौरव शर्मा, ललित शर्मा, प्रेम कीर्ति शर्मा, नोमान, उस्मान, अशद, जुल्फिकार, फरमान, नवल किशोर, बालेश्वर सिंह, अमित कुमार, राजकुमार शर्मा, सतेंद्र, तनवीर कुरेशी, खलील प्रधान, अमजद खान, रविकांत, सुलेमान, राजीव चैधरी, कार्तिक बिरला, कैप्टन अश्विनी, लुकमान, पुनीत शर्मा, महरूफ सलमानी, तनुज चैहान, सरबजीत सिंह, जोनी राजौर, सागर बेनीवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *