वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रीयों और राहगीरों को बांटा मीठा शीतल जल

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 जून। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के मंदिर प्रांगण में छबील का आयोजन कर राहगीरों व यात्रीयों को मीठा शीतल जल वितरित किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जून में अधिक गर्मी होती है। ऐसे में पानी पिलाना बड़ा पुण्यदायी कार्य माना जाता है। तपती गर्मी से यात्रीयों व राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए संगठन ने ठंडा और मीठा जल वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यो में सभी को सहयोग करना चाहिए।

बाबूलाल, हरदयाल अरोड़ा, जगदीश लाल आहूजा, जगराम सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, जगपाल सिंह, संतकुमार शर्मा, प्रियंका चौधरी, विद्यासागर गुप्ता, रमेश कुमार मिश्रा, कर्मवीर सिंह, गुलाब राय, एससी ग्रोवर, एससीएस भास्कर, जयपाल सिंह आदि वरिष्ठजनों ने जल वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply