विडियो:-दिवंगत विधायक को श्रद्धांजली देने पहुंचे एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ दी शोक सलामी

मंगलौर:-दिल की बीमारी से जूझ रहे विधायक सरवत करीम अंसारी ने दिल्ली के अस्पताल में आज सुबह ली आखिरी सांसविधायक सरवत करीम अंसारी का शव उनके घर मंगलौर लाया गया। सूचना पर शासन एवं प्रशासन के तमाम ऑफिसर्स के साथ एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजली देने पहुंचे।

इस दौरान हरिद्वार पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल एवं अन्य ऑफिसर्स द्वारा पुष्पचक्र भेंट कर स्वर्गिय विधायक को अंतिम विदाई दी गई। शोकाकुल परिवार को ढांढ़स भी बंधाया। उप नगरी ज्वालापुर में भी बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक की लहर है।

कैबिनेट की बैठक में स्वर्गीय विधायक सरवत करीम अंसारी को दी श्रद्धांजलि

विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।