वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी प्रदेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी को प्रदेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। ज्वालापुर स्थित आवास पर स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त किए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ जनसमस्याओं निस्तारण में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस ने हमेशा समाज को एकजुट करने के साथ देश के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की विचारधारा पर चलकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है।

स्वागत करने वालों मंे ठेकेदार शमीम अब्बासी, रईस अब्बासी, नफीस अंसारी, रफी खान, पार्षद सुब्हान कुरैशी, पार्षद सुहेल अख्तर, छम्मन पीरजी, हाजी इरफान अंसारी, जाफिर अंसारी, दिलशाद मंसूरी, नसीम सलमानी, हाजी युनुस मंसूरी, हारून अंसारी, सगीर अंसारी, इरफान कुरैशी, मोहित अरोड़ा, दिलशाद मंसूरी, जाफिर अंसारी, अहसान अंसारी, पूर्व पार्षद मुर्सलीम आदि शामिल रहे।