सेवा सप्ताह के समापन पर भाजपाइयों ने शुरू किया कोरोना जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 20 सितम्बर। सेवा सप्ताह के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा नई बस्ती में घर-घर जाकर कोरोना जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण  अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों का तापमान, पल्स और आॅक्सीजन लेवल चेक किया। 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक वार्ड में प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तहत सभी पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार शहर में कोरोना का लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। उसमें यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिस नागरिक का तापमान अगर सामान्य से ज्यादा पाया जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल में जाने की सलाह दी जाएगी और यदि स्थिति ज्यादा खराब होती है तो उन्हें एंबुलेंस के द्वारा हायर सेंटर भिजवाया जाएगा। भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार कोरोना से लड़ रहा है। हरिद्वार भाजपा के कार्यकर्ता भी उनका अनुसरण कर रहे हैं और लगातार सेवा भाव और सेवा कार्य के माध्यम से जन सेवा में लगे हुए हैं।

पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि यह अभियान के तहत शहर में प्रत्येक घर घर जाकर प्रत्येक नागरिक की जांच करने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें इससे बचने के उपायों के बारे में भी अवगत कराएंगे।  इस अवसर पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, पार्षद अनिल वशिष्ठ, सुभाष सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा गुजराल, वार्ड अध्यक्ष महेंद्र सैनी, सुशील कंडवाल, रुपेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *