शराब बेचते पकड़ा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 15 मई। थाना कनखल पुलिस ने अवैध रूप से बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल आशीष व बालकराम के साथ गश्त के दौरान राजू निवासी कुम्हारगढ़ा को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से देशी शराब के 40 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।