गौरव रसिक
हरिद्वार, 16 जून। मेयर अनीता शर्मा ने जगजीतपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर नंबर 56 पीर वाली कॉलोनी, ब्रज विहार, मातृ सदन रोड पर सड़कों, नालियों, आदि विकास निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए थे । रूके विकास कार्यों को अब शुरू किया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग से नए वार्डो का विकास कार्य तेजी से किया जाएगा। अनिता शर्मा ने कहा कि नगर निगम मे शामिल नए वार्डों सबसे अधिक समस्याएं हैं। जिसके कारण इसमें नाली सड़क आदि को समस्या बनी हुई थी।
अब निगम में शामिल होने के बाद सभी वार्डो में विकास कार्य जोर-शोर से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्डों में कार्य नगर निगम निधि से हो रहे हैं। जिसका खर्च लगभग 25 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में जल्द ही हॉस्पिटल भी बनाया जाएगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान अशोक शर्मा, पार्षद उदयवीर सिंह चैहान, बाबू प्रेम प्रकाश, सतीश दुबे, श्याम सुंदर, जय भगवान वर्मा, अमित, आकाश वालिया, अजय नौटियाल, सुमित, नीरज वालिया, नरेश, अनिल मिश्रा आदि शामिल रहे।