विडियो:-शिव शक्ति सेवा समिति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-आदेश चौहान

शिविर में 363 यूनिट रक्त एकत्र किया गया
हरिद्वार, 18 अप्रैल। शिव शक्ति सेवा समिति के संयोजन में सिडकुल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं जीवन रक्षक ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किए गए।रक्तदान शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में सिडकुल की कई कपंनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। समिति की और से रक्तदाताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए शिव शक्ति सेवा समिति की सराहना करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त की आवश्यकता होने पर आपके द्वारा दिया गया रक्त ही किसी के प्राणों की रक्षा का सूत्र बनता है। उन्होंने कहा कि समिति का यह प्रयास अनुकरणीय है। सभी को स्वयं रक्तदान करने के साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है।

बल्कि नए रक्त का संचार होने से स्वास्थ्य बेहतर होता हे। उन्होंने कहा कि समिति नियमित रूप से रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आदि का आयोजन लगातार सामाजिक सरोकारों में योगदान कर रही है। रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से शिविर में 363 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है। आपके द्वारा दिया गया रक्त ही आपात स्थिति में जीवन रक्षा का काम करता है

ममता सेंगर एवं राजीव जैन ने कहा कि जीवन की रक्षा करना सभी का उद्देश्य होना चाहिए। अधिक से अधिक रक्तदान से ही रक्त कोष की कमी को दूर किया जा सकता है। रक्तदान करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। इस दौरान ममता सेंगर, राजेश पब्बन, सुशील कोठियाल, राजीव जैन, भोला चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply