शिव विहार विकास समिति ने किया डा.केपीएस चौहान को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 जून। शिव विहार विकास समिति के सरंक्षक डा.केपीएस चौहान का समिति पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। समिति के आर्यनगर स्थित कार्यालय पर स्वागत करने के दौरान समिति के अध्यक्ष डा.एसपी चमोली ने कहा कि कालोनीवासियों के लिए हर्ष एवं गौरवशाली पल है कि डा.केपीएस चौहान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इएच मेडिसिन नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, कविता गुप्ता, पार्षद पिंकी चौधरी, मुकेश कपूर, दीपक चौहान, सत्यपाल सिंह, विनीत चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, छोटेलाल शर्मा, प्रशांत कुमार चौहान, हरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि ने बुके एवं फूल मालाओं से स्वागत किया तथा अवार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया।