शिव विहार विकास कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 16 मई। शिव विहार कॉलोनी की नवगठित शिव विहार विकास कल्याण समिति की नवगठित कार्यकारिणी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। कार्यकारिणी गठन के उपरांत सोमवार को शिव विहार कालोनी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया।

जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कोशिक ने नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र कुमार राघव, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मुनेश्वर, सचिव धीरेंद्र गुप्ता, सह सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष राधे चैधरी, अनुज कुमार, विधि मंत्री अभिषेक रोहिल्ला, मीडिया प्रभारी राजेंद्र रोहिल्ला, संगठन मंत्री रवि सैनी, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार नामदेव, नेमीशरण, प्रदीप कुमार, मनोज दीक्षित आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।

इस दौरान मुकेश कौशिक ने कहा कि आपसी सहयोग व सभी को साथ लेकर कालोनी के विकास के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा मध्य हरिद्वार के मंडल अध्यक्ष राजकुमार व वार्ड पार्षद पिंकी चैधरी सहित कालोनी के लोग मौजूद रहे।