विडियो:-शिव विहार विकास समिति ने की होलिका ध्वज की स्थापना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 जनवरी। बसंत पंचमी के अवसर पर शिव विहार कालोनी में शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती का पूजन किया और होलिका ध्वज स्थापित किया। इस अवसर पर शिव विहार विकास समिति के संरक्षक डा.केपीएस चौहान ने कहा कि बसंत ऋतु के पांचवें दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विशेष पूजन करने के साथ होलिका ध्वज स्थापित किया जाता है।

मां सरस्वती सभी को ज्ञान प्रदान करें तथा सभी देशवासियों के जीवन में बहार आए। उन्होंने कहा कि समिति के संयोजन में होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, कविता गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, डा.एसपी चमोली, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, देवेंद्र कुमार रोहिला, विनीत चौहान, आचार्य पंडित जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।