वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने की कांवड़ियों की सेवा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 अगस्त। कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें कांवड़ सेवा शिविर में अतिथि के रूप में सम्मिलित वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने शिवभक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर डा.विशाल गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह अद्भुत संगम है।

गंगा जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा कर मन को अत्यंत आनंद एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई है। इस दौरान नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply