युवा भाजपा नेता दीपक कपूर हुए कांग्रेस में शामिल

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 फरवरी। भाजपा के युवा नेता दीपक कपूर कांग्रेस में शामिल हो गए। मेयर अनिता शर्मा व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने निर्मला छावनी स्थित दीपक कपूर के आवास पर पहुंचकर उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस में शामिल होने पर दीपक कपूर का स्वागत करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में देने का वादा किया है। जिसे पूरा किया जाएगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता परिवर्तन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में मन बना चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार की जनता अब बदलाव चाहती है। सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेस बदलाव के लिए तैयार है। इस अवसर पर रवीश भटीजा, राजकुमार ठाकुर, गौरव शर्मा, वसीम सलमानी, भवन महेंद्रु, ऋषभ महेंद्रु, निखिल शर्मा, लव गुप्ता, राहुल सूरी, महेश चावला, देवेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *