हरेला पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर संगठन की और से पीपल, आंवला, जामुन, अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चैहान भी मौजूद रहे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मानव द्वारा जबरदस्त तरीके से प्रकृति का दोहन किए जाने से पर्यावरण असंतुलित हो गया है। असंतुलित होते पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए।

हरेला पर्व प्रकृति के साथ सामंज्य बनाकर चलने का संदेश देता है। सभी को हरेला मनाने के साथ प्रकृति के संरक्षण में भी योगदान करना चाहिए। एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि हरेला मानव जीवन को प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष वातावरण को शुद्ध करने व प्राकृतिक संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। लगातार बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए। यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व महासचिव विनीत धीमान ने सभी से जन्म दिन, विवाह की वर्षगांठ आदि अवसरों पर पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

पौधारोपण करने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री विनीत धीमान, गौरव कुमार, नवीन कुमार, मनोज शर्मा, डा.अर्जुन नागयान, प्रभात कुमार, सुधीर चावला, अशोक गिरी, संजय भारती, अनुभव गर्ग सहित हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलपमेन्ट एसोसिएशन के सुरेश फुलवानी, दीपक गुप्ता, राज कुमार शर्मा, विशाल गोयल, आरएस बेदी, नरेंद्र कुमार, पंकज, सूरज, जय पटेल और दिव्यांश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *