श्रवण शंखधर बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 मार्च। युवा सपा नेता श्रवण शंखधर को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने श्रवण शंखधर की नियुक्ति की घोंषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रवण शंखधर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि श्रवण शंखधर युवा और ऊर्जावान नेता है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

आशीष यादव व वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र पाराशर ने कहा कि श्रवण शंखधर को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर है। श्रवण शंखधर उत्तराखण्ड में सपा को मजबूत करने में योगदान देंगे। श्रवण शंखधर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की रीति नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखण्ड में अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। जिसकी वजह से पलायन राज्य की बड़ी समस्या बन गयी है। इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और युवा हितों की रक्षा की जाएगी। सपा नेता लव दत्ता, महंत शुभम गिरी, मशकूर कुरैशी आदि ने भी श्रवण शंखधर को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *