श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया खाटू श्याम पदयात्रा का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 फरवरी। चुलकाना धाम से हरिद्वार पहुंची खाटू श्याम पदयात्रा का श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि जब महाभारत युद्ध चल रहा था तो बर्बरीक ने कहा जो पक्ष युद्ध में हार रहा होगा। वे उसके साथ खड़े होकर उसे विजय दिलाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने जब बर्बरीक की परीक्षा ली तो एक ही बाण में संपूर्ण बट वृक्ष के पत्तों को भेद दिया। श्री कृष्ण समझ गए कि बर्बरीक के हार रही कौरव सेना के पक्ष में आने से पांडवों का विनाश हो जाएगा। तब श्री कृष्ण ब्राह्मण वेश में बर्बरीक के पास गए और उनसे शीश का दान मांगा।

बर्बरीक ने अपने शीश का दान दे दिया। तभी से भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से खाटू श्याम के रूप में बर्बरीक को पूजा जाता है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कलयुग में साक्षात कृष्ण के रूप में ही खाटू श्याम को पूजा जाता है। बर्बरीक भी भगवान श्री कृष्ण के ही भक्त हैं और खाटू श्याम के रूप में भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर चुलकाना धाम के मुख्य पुजारी देवेंद्र शास्त्री, लोकेश, कुलदीप शर्मा, बाबू फूल वाले, विष्णु पंडित, राजकुमार, अनूप, वासु आदि सहित पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *