देवी भगवती की कृपा प्राप्त करने उत्तम अवसर हैं नवरात्र-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 16 अक्तूबर। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान सोमवार को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने देवी भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना की। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने मां दक्षिण काली के दर्शन किए और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में नौ दिनों तक मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र देवी भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। साधकों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और पूरे विधि विधान से देवी भगवती की आराधना कर उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।