श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल ने मनायी बाल कृष्ण की छठी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


सर्वकालिक आदर्श पुरूष हैं भगवान श्रीकृष्ण-सुभाषचंद
हरिद्वार, 25 अगस्त। जन्माष्टमी पर्व संपन्न होने के बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री गरीबदासीय आश्रम में स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज के सानिध्य में लड्डू गोपाल का छठी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ लड्डू गोपाल को पंचामृत स्नान कराने के बाद उनका विशेष श्रंग्रार कर माखन मिश्री व कढ़ी चावल का भोग अर्पित किया

इसके उपरांत श्रद्धालुओं को भण्डारा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए धराधाम पर अवतरित हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख संपदा की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सभासद सुभाषचंद ने कहा कि हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व का खास महत्व है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल द्वारा 97वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया है।

जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की शानदार झांकिया प्रदर्शित की गयी। सुभाषचंद ने कहा कि जन्माष्टमी की तरह ही कृष्ण छठी का भी विशेष महत्व है। जिस तरह घर में किसी बच्चे के जन्म के बाद उसकी छठी मनायी जाती है। उसी तरह जन्माष्टमी को कान्हा के जन्म के छठे दिन उनकी छठी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सर्वकालिक आदर्श पुरूष हैं।

उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। राजेंद्र भट्ट व चन्द्रशेखर कुर्ल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष कृष्ण छठी का आयोजन भी धूमधाम के साथ किया जाता है। जिसमें बड़ली संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक एवं महान पुरुष थे। महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश युगों युगों से समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। सभी को उनके उपदेशों को आत्मसात कर समाज के जरूरतमंद व असहाय वर्ग की सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर सूरजभान अरोड़ा, अरविन्द अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, दीपक मिश्रा, नरेश गोयल, गुरदीप सिंह मिन्टू, जगमोहन कोशल, राजकुमार धीमान, मुकेश धीमान, मनीष गुप्ता, पवन कुमार जैन, तरूण आहूजा, लोकनाथ सुवेदी, देवेंद्र टुटेजा, नरेश कुमार, संजीव अग्रवाल, अजय कुमार, निखिल कत्याल, आशुतोष शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *