शिवरात्रि पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने किया मंशेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


शिव कृपा से दूर होती हैं ग्रह बाधाएं-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 26 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने शिवरात्रि पर चरण पादुका स्थित मंशेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। जलाभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर जन जन के आराध्य हैं।

शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। शुक्ल यजुर्वेद के रूद्राष्टाध्यायी मंत्रों का पाठ करते हुए पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। शिव कृपा से सभी ग्रह बाधाएं और समस्याएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक करना सबसे अधिक फलदायी होता है।

रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। रुद्राभिषेक कष्ट या ग्रहों की पीड़ा दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है। उन्होंने कहा कि महादेव भक्तों को पूरे वर्ष फल प्रदान करते हैं। लेकिन विशेष अवसरों पर की गई आराधना विशेष फलदायी होती है। जिससे भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती है। इस दौरान एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा, अमृत गिरी, प्रतीक सूरी, हेमंत टुटेजा, विपिन कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *