विडियो :-मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


मुलायम सिंह यादव का निधन अपूर्णीय क्षति-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 10 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर मन को बहुत पीड़ा पहुंची है। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का निधन अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा धोती कुर्ता धारण कर बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से जीवन व्यतीत किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का अंदाज ही अलग था। उन्होंने हमेशा साधारण तरीके से जीवन बिताया।

भारत की राजनीति में उनका एक विशिष्ट स्थान था। उनके निधन से भारत की राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। राजनीतिक जगत के साथ सभी जगहों पर उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत मुलायम सिंह यादव की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *