महान पुण्यात्मा थी ब्रह्मलीन माता सरस्वती देवी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 30 दिसम्बर। ब्रह्मलीन माता सरस्वती गिरी की स्मृति में मनसा देवी प्रांगण में विशेष यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्मलीन माता सरस्वती गिरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन माता सरस्वती गिरी महान पुण्य आत्मा थी।

सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए धर्म संस्कृति के मार्ग पर चलते मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन माता सरस्वती गिरी महान एवं विद्वान संत थी। जिन्होंने सदैव समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करने में योगदान दिया। उनके विचार और शिक्षाएं सदैव सभी को प्रेरणा देती रहेंगी।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहत हरिगिरी, महंत दर्शन भारती, महंत आदित्य योगी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत पे्रम गिरी, स्वामी राजगिरी, स्वामी घीरज गिरी, स्वामी उमेश भारती, स्वामी अमर गिरी, उपंमहंत दिगंबर गंगा गिरी, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, इन्दु गिरी, सचिन अग्रवाल, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *