भगवान शिव की महिमा संसार में अपरंपार है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 18 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव की महिमा संसार में अपरंपार है। भगवान शिव को जलाभिषेक अति प्रिय है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से भक्तों को भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

भारत माता मंदिर के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृश्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना व जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बैरागी कैंप स्थित ज्ञान गंगा गौशाला के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रामदास महाराज ने देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को शिव महिला से अवगत कराते हुए कहा कि पूरी सृष्टि शिव में समाहित है। प्रतिदिन शिव आराधना व जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सभी को नित्य शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *