भगवती की आराधना से जागृत होती है अंर्तचेतना-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 23 मार्च। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित विशेष नवरात्र अनुष्ठान के दौरान भक्तों को मां भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी भगवती के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रों में की गयी देवी भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा साधक के अंर्तमन में व्याप्त समस्त विकारों को दूर करती है। जिससे साधक की अंर्तचेतना जागृत होती है और उसे भगवती का सानिध्य और कृपा प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को पूर्ण निष्ठा व विधि विधान से नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। नवरात्रों में की गयी मां दुर्गा की आराधना भक्त को अमोघ फल प्रदान करती है। भक्तों की आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती भक्तों के सभी संकट दूर कर सुख समृद्धि प्रदान करती है।

इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत केशव पुरी, महंत नरेश गिरी, महंत ओंकार गिरी, महंत राधे गिरी, महंत शिव वन, दिगंबर राधेश्याम पुरी, दिगंबर नीलकंठ गिरी, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राजगिरी, दिगंबर आनन्द गिरी, दिगंबर राकेश गिरी, दिगंबर सुखदेव पुरी, दिगंबर गंगा गिरी, दिगंबर रतन गिरी, दिगंबर उमेश भारती, दिगंबर राजेंद्र भारती, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रघुवन, दिगंबर विनोद गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *