भक्तों की सभी मंशा पूरी करती हैं मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 23 मार्च। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित विशेष नवरात्र अनुष्ठान के छठे दिन भक्तों को मां मनसा देवी की महिमा से अवगत कराते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी भगवती के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रों में की गयी देवी भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा साधक के अंर्तमन में व्याप्त समस्त विकारों को दूर करती है और उसे भगवती का सानिध्य और कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को पूर्ण निष्ठा व विधि विधान से नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

नवरात्रों में नौ दिनों तक नित्य मां मनसा देवी की आराधना और दर्शन से भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत केशव पुरी, महंत नरेश गिरी, महंत ओंकार गिरी, महंत राधे गिरी, महंत शिव वन, दिगंबर राधेश्याम पुरी, दिगंबर नीलकंठ गिरी, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राजगिरी, दिगंबर आनन्द गिरी, दिगंबर राकेश गिरी, दिगंबर सुखदेव पुरी, दिगंबर गंगा गिरी, दिगंबर रतन गिरी, दिगंबर उमेश भारती, दिगंबर राजेंद्र भारती, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रघुवन, दिगंबर विनोद गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।