छड़ी यात्रा ने सप्तसरोवर क्षेत्र में किया नगर भ्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 सितम्बर। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही छड़ी यात्रा ने दूसरे नवरात्र पर सप्तसरोवर क्षेत्र में नगर भ्रमण किया। बुधवार को पवित्र छड़ी कनखल क्षेत्र में भ्रमण करेंगी और नगर भ्रमण के बाद सन्तोषी माता आश्रम में रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, शहर विधायक मदन कौशिक ने मायादेवी मंदिर में विधिवत पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया था।

मंगलवार को अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती, कोठरी महंत महाकाल गिरि, महंत हीरा भारती, श्रीमहंत पशुपति गिरी व साधु संतों के जत्थे के साथ छड़ी यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। पवित्र छड़ी सबसे पहले भागीरथी नगर सप्तसरोवर क्षेत्र पहुंची। जहां स्थानीय लोगो व संतो ने बैंड बाजों के साथ पुष्प वर्षा कर छड़ी का स्वागत किया।

भागीरथी नगर में भ्रमण के बाद पवित्र छड़ी श्रीमहंत प्रेमगिरि आश्रम व श्रीमहंत प्रहलाद गिरी आश्रम ले जायी गई। जहां महंत दीनदयाल गिरि ने पवित्र छड़ी की आगवानी की व पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अखाड़े के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महंत भीष्म गिरी, महंत तूफान गिरी, श्रीमहंत मनोज गिरी, महंत राजेंद्र गिरी, म.म.संजय गिरी, महंत वशिष्ठ गिरी, महंत धीरेन्द्र पुरी, श्रीमहंत पूर्ण गिरी व महंत सेवा गिरी आदि उपस्थित रहे। श्री महंत प्रेम गिरी ने बताया कि बुधवार को पवित्र छड़ी कनखल क्षेत्र में भ्रमण के पश्चात संतोषी माता आश्रम पहुँचेगी। जहां महामंडलेश्वर सँतोषी माता पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *