सतकर्म करने वालों को मिलता है सम्मान-गंगाशरण मददगार

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 सितम्बर। श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने कहा है कि वरदान का दुरुपयोग और बिना कमाए मिलने वाला धन व्यक्ति को बर्बाद कर देता है। सत्कर्म करने वालों का सम्मान होता है और अहंकार या तानाशाही चलाने वालों का प्रतिवर्ष पुतला फूंका जाता है। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा रोडी बेलवाला मैदान पर बनाए जा रहे रावण मेघनाथ के विशालकाय पुतलों के संबंध में जानकारी देते हुए पुतला दहन को प्रतीकात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।

भगवान से यदि सच्ची लगन हो तो वे शबरी की कुटिया में स्वयं आते हैं। शिला बनी अहिल्या का उद्धार कर देते हैं। रामलीला में हठ और अहंकार के विरुद्ध दर्शाए गए दृष्यों का भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य और अहंकार पर सत्य और सत्कर्मों की विजय का संदेश देता है। जो व्यक्ति जितना बड़ा अहंकारी होता है। उसका अंत भी उतना ही दुखद होता है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि रोड़ी बेलवाला मैदान पर इस वर्ष पंचपुरी के सर्वाधिक ऊंचाई वाले पुतलों का दहन होगा। इसके लिए पुतलों के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।

यूपी के मुरादनगर से रावण का पुतला बनाने के लिए मंगलसेन एंड कंपनी को बुलाया गया है। जो अगले बर्ष शताब्दी वर्ष में 100 फुट का पुतला बनाएंगे। उन्होंने बताया कि रोड़ी बेलवाला में आयोजित होने वाले दशहरा मेले में ऋषिकेश से लेकर नजीबाबाद तक के ग्रामीण भाग लेने आते हैं। दशहरा मेला की तैयारियों का जायजा लेने वालों में प्रमुख हैं

कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंच संचालक विनय सिंघल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी तथा मनोज वेदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *