श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के होली मिलन समारोह में बिखरे गीत संगीत के रंग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 24 मार्च। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र एवं संस्था की महिला विंग द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान महिला विंग की सदस्याओं ने होली गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। गीत संगीत व नृत्य के रंगो से सराबोर कार्यक्रम के दौरान सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मेयर मनोज गर्ग व समाजसेवी संजय अग्रवाल ने कहा कि धर्मनगरी में होली पर्व सनातन संस्कृति की मर्यादाओं के अनुरूप मनाया जाता है।

वैश्य बंधु समाज द्वारा पारिवारिक माहौल में मनाया जाने वाला होली मिलन समारोह सभी को प्रेरणा देता है। परिवारों में समन्वय स्थापित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। परंपरांओं को दर्शाने वाले होली पर्व को उमंगों व उत्साह के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा कि होली हिंदू संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। होली पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। वैश्य समाज सामाजिक दायित्वों को निभाता चला आ रहा है। संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व महामंत्री जय भगवान गुप्ता ने कहा कि रंगों व खुशीयों का पर्व होली एकजुटता व प्रेमपूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि होली पर्व मनाते समय जरूरतमंदों की आवश्यकताओं का ध्यान भी सभी को रखना चाहिए। सभी के साथ मिलजुल कर पर्व की खुशीयों को बांटना चाहिए।

उन्होंने आह्वान किया कि चाईनीज रंगों व पालीथीन का इस्तेमाल कतई ना करें। प्राकृतिक रंगों से ही होली मनाएं। होली पर्व एक दूसरे के साथ खुशीयां बांटने का पर्व है। वैश्य समाज महिला विंग की सदस्य लगातार समाज उत्थान में अपना योगदान देे रही हैं। महिला विंग की अध्यक्ष शशी अग्रवाल व रितु तायल ने कहा कि महिलाएं पर्वो को लेकर विशेष रूप से उत्साहित रहती हैं। परिवारों में हिंदू संस्कृति के रूप में होली पर्व को मनाने के लिए भी महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। पर्वो पर परंपरागत तौर तरीकों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास महिला विंग करती चली आ रही है। बालिकाओं की शिक्षा को लेकर भी विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला विंग की सदस्यों ने होली के गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीना, विनती जैन, पूजा बंसल, पूजा गोयल, अर्चना अग्रवाल, तोषी, शालनी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, संगीता गर्ग, सपना, विनीत अग्रवाल, महावीर मित्तल, सुमित गोयल, आशु गुप्ता, संजय अग्रवाल, डा.अजय अग्रवाल, अभय गर्ग आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *