ब्यूरो
हरिद्वार, 9 मार्च। हिंदू नव वर्ष आगमन के उपलक्ष्य में श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कालोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। सिंहद्वार स्थित मुनीश्वर घाट से कथा स्थल तक निकाली गयी कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा में मां विजय चंडिका भवानी जिलासू के सेवक भी शामिल हुए। भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया मां चंडिका बारह वर्षों बाद देवरा यात्रा के लिए सताइस गांवों में भ्रमण करती हैं और जहां भी मां के भक्त निवास करते हैं। मां चंडिका अपने सेवकों के साथ वही पहुंच कर अपना आशीर्वाद प्रदान करती है।
शास्त्री ने बताया भक्तों की भक्ती का ही फल है। जो मां चंडिका अपना आशीर्वाद देने के लिए श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर मां चंडिका के साथ यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिन, ईश्वर राणा, महासचिव धीरेंद्र राणा, समाजसेवी नवल खाली, महेश खाली, पंडित हरि बल्लभ सती, पंडित संतोष तिवारी, पंडित दीपांकर खाली, नीरज राणा, सुमित कंडारी, कपिल रावत, विपुल नेगी, करण चौहान, आशीष बुटोला, जयदीप चौहान, ऋषभ रावत, हिम्मत रावत, सतीश रावत, सत्येंद्र नेगी गोपाल बुटोला, देव सिंह राणा, मनीष कंडारी, प्रकाश चौहान, प्रवेश खाली, रविंद्र राणा, कैलाश दास, संदीप दास, भोला दास, संदीप दास, समीर दास आदि शामिल रहे।


