विडियो:-श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने की अध्यक्ष को हटाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

प्रदेश सरकार से राहत पैकेज भी मांगा 

हरिद्वार, 12 सितम्बर। श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के सदस्यों ने बैठक कर अध्यक्ष राजेन्द्र जैन को हटाने‌ व पुनः चुनाव कराने की मांग की।  श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के सदस्य दिनेश साहू ने कहा कि व्यापारी अध्यक्ष के काम‌ से खुश नहीं है। अध्यक्ष व्यापारियों की समस्या का निवारण नहीं कर पाते हैं। अजय रावल व पवन सुखिजा ने भी वर्तमान अध्यक्ष को हटाकर नया चुनाव कराने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग करते हुए कहा कि व्यापारी त्रस्त हैं। सरकार व्यापारियों को कोई राहत नहीं दे रही है।

जिससे व्यापारी मानसिक परेशानियों की स्थिति से गुजर रहे हैं। यदि सरकार ठोस कदम उठाते हुए मदद नहीं करती है तो आने वाले चुनाव में व्यापारी सरकार को कड़ा जवाब देंगे। इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की व्यापारी वर्ग आने वाले चुनाव में सरकार को इसका करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि कहा कि बुधवार व शनिवार की साप्ताहिक बंदी का समाप्त किया जाए।

इस दौरान तन्नू यादव, आकाश सक्सेना, अमन त्रिवाल, शोभित सिंगल, राजीव काम्बोज, राजेश अग्रवाल, भूपेन्द्र पाल, विष्णु गुप्ता, बन्टी सांई, बिट्टी सांई, संजीव सक्सेना, सुरेश कुमार, दिनेश कुकरेजा,राहुल शर्मा, सुनील असीजा, राहुल गिरी, अंकुर सक्सेना, शुभम कुमार, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

—————————– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *